फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल नीदरलैंड से सीखेगा सेब फसल पांच गुना बढ़ाने की तकनीक

Sat, 15 Jun 2019 09:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नीदरलैंड विश्व में कृषि उत्पादों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। सरकार के किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में नीदरलैंड के पास इसे संभव बनाने के लिए तकनीकें हैं।

विज्ञापन


नीदरलैंड में सेब के पेड़ों से हिमाचल के मुकाबले पांच गुना अधिक पैदावार होती है। प्रदेश में पर्यटन, आयुष, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, जल विद्युत, खाद्य, फल प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

सीएम ने बीते शुक्रवार को देर रात तक चले रोड शो के दौरान कहा कि हिमाचल सरकार नीदरलैंड के साथ व्यापार करने की इच्छुक है, क्योंकि डच की अर्थव्यवस्था खुले विचार की है और यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विश्वास रखती है।
विज्ञापन


नीदरलैंड यूरोपीय संघ के सभी भारतीय निर्यातों में से 20 प्रतिशत से अधिक के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। ठाकुर ने कहा कि नीदरलैंड की शैल, यूनिलीवर आईएनजी, अपोलो, आईकेईए, फिलिप्स, एगॉन, हेनेकेन जैसी 115 से अधिक कंपनियां भारत में पहले से ही मौजूद हैं। 

- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नीदरलैंड के समकक्ष मार्क रूट्टे ने मई 2018 में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा तथा वित्त क्षेत्र में 50 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए थे।

पिछले वर्ष नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के भारत प्रवास के दौरान दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, जल, ऊर्जा और कृषि क्षेत्रों से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए अनेक नवीन कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने पर्यटन और रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।

बाल्दी ने पांच सितारा रिसॉर्ट, स्की रिसॉर्ट, ईको पर्यटन, कनवेंशन सेंटर, हॉट वॉटर वैलनैस रिसॉर्ट, स्काई ब्रिज, लेक पर्यटन, गंतव्य विकास, रोप-वे, नागरिक उडड्यन, चाय पर्यटन और टेनटिड अकॉमोडेशन जैसे व्यक्तिगत निवेश संभावित परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर हिमाचल के विकास युग के ब्रांड एंबेसडर: गोविन्द सिंह ठाकुर

- फोटो : अमर उजाला
पहले विदेश दौरे के दौरान कई उद्योगों के साथ समझौता ज्ञापन साइन करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रदेश लौटने से पहले ही हिमाचल में उनकी तारीफ शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार के वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में नए विकास युग का आरंभ हो रहा है जिसकी नींव मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में भ्रमण कर निवेश के लिए प्रदेश के प्रति लोगों व निवेशकों में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर रख दी है।

ठाकुर ने कहा कि अपनी मेहनत और दूरदर्शी विचार के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के विकास युग के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बन कर उभरे हैं। कहा कि प्रदेश में सतत विकास, निवेश एवं रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वयं विदेशों में बैठके और रोडशो कर पहली बार एक बड़े स्तर पर प्रदेश में विकास की संभावनाओं को वैश्विक पटल पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

कहा कि जर्मनी में मुख्यमन्त्री ने हिमाचल में पर्यटन, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, सेवा क्षेत्र, दवा उद्योग एवं बिजली जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाओं के बारे में निवेशकों को फ्रैंकफर्ट में आयोजित रोड शो एवं विभिन्न बैठकों के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया। इसी तरह वह नीदरलैंड में भी उद्योगपतियों के साथ लगातार संपर्क बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मौजूदा तथा भविष्य के प्रस्तावित विदेश दौरे हिमाचल प्रदेश में निश्चित रूप से निवेश को बढ़ावा देंगे तथा प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करेगें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें