फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आठ मार्च से होंगी 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Fri, 05 Feb 2021 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
प्री-बोर्ड परीक्षाएं हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं इस बार ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन होंगी। परीक्षाएं आठ मार्च से लेकर 20 मार्च तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की परीक्षाएं सुबह के सत्र में आयोजित की जाएंगी। जमा दो की परीक्षाएं सुबह और दोपहर के सत्र में होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 में जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पूर्व केंद्र में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। सैनिटाइजर,  साबुन से हाथ धोने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


10वीं कक्षा की डेटशीट
आठ मार्च को हिंदी, 10 मार्च को गणित, 12 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, 13 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 15 को अंग्रेजी, 17 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलगु विषय की परीक्षा होगी। 18 मार्च को कला, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, रिटेल, आईटीईएस, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूअर, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, अपीरल्स मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग और हेल्थकेयर की परीक्षा होगी। 20 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 

12वीं कक्षा की सुबह के सत्र की डेटशीट
सुबह के सत्र में आठ मार्च को अंग्रेजी, नौ को अर्थशास्त्र, 10 को गणित, 12 को अकाउंटेंसी, फिजिक्स, 13 मार्च को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल और टूरिज्म, टेलीकॉम, बीएफएसआई और मीडिया एंड इंटरटेनमेंट की परीक्षा होगी। 15 मार्च को केमिस्ट्री, 16 को हिस्ट्री, 17 को हिंदी, 18 को बायोलॉजी और बिजनेस स्टडी, 19 को पॉलिटीकल साइंस और 20 मार्च को जियोग्राफी की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


12वीं कक्षा की दोपहर सत्र की डेटशीट 
नौ मार्च को साइकोलॉजी, 10 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को ह्यूमन इक्लोजी और फैमिली साइंस, 13 को फिलोस्फी, फ्रेंच और उर्दू, 15 को सोशियोलॉजी,17 को म्यूजिक, 18 को पब्लिक एड, 19 को डांस, फाइन आर्ट्स और 20 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें