फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई में हिमाचल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, अरुण का कोषाध्यक्ष बनना तय

Mon, 14 Oct 2019 06:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अरुण धूमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीसीसीआई में हिमाचल को बड़ा ओहदा मिलना तय हो गया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) अध्यक्ष अरुण धूमल का दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का कोषाध्यक्ष चुना जाना तय है।

विज्ञापन


चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बोर्ड के इस अहम पद के लिए अरुण धूमल ने नामांकन भरा है। इस पद के लिए दूसरा कोई नामांकन नहीं भरा गया है। ऐसे में अरुण धूमल का बीसीसीआई कोषाध्यक्ष बनना तय है।

अनुराग ठाकुर के बाद उनके छोटे भाई अरुण हिमाचल की ओर से बीसीसीआई में दूसरे ऐसे पदाधिकारी होंगे, जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिलने वाली है। केंद्र में अनुराग ठाकुर का मंत्री होना और बीसीसीआई में उनकी पुरानी पैठ ने भी अरुण को इस पद तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


हालांकि, बीसीसीआई के चुनाव 23 अक्तूबर को होने हैं, लेकिन अधिकतर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसमें अरुण धूमल भी शामिल हैं।

इधर, आईसीए (इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन) की एपेक्स कमेटी में हिमाचल के बरजिंदर सिंह को स्थान मिला है। इन्हें एचपीसीए की ओर से ही चुनकर भेजा गया है। ये ऊना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें