फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने ली करवट, लाहौल में शुरू हुई बर्फबारी; मनाली में भी हल्की बारिश

Thu, 12 Mar 2026 11:24 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग।

सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
मनाली में बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलते ही लाहौल-स्पीति के रोहतांग और शिंकुला दर्रा में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शिंकुला दर्रा को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी का दौर जारी रहा।

विज्ञापन

पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और मंडी में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में वीरवार को तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 17 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। मौसम के करवट बदलने से पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय फिर ठंडक बढ़ गई है।

उधर, पुलिस थाना जांस्कर की ओर से जारी सार्वजनिक परामर्श में बताया गया है कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शिंकुला दर्रे पर सड़क सफर के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी इस रूट को अस्थायी तौर पर मौसम खुलने तक बंद कर दिया है।

क्षेत्र और अधिकतम तापमान : ऊना 33.2, नेरी 32.3, बरठीं 31.4, सुंदरनगर 30.7, मंडी 30.2, सोलन 30.0, धर्मशाला 29.0, नाहन 28.8, कांगड़ा 28.5, शिमला 23.5, कल्पा 20.5, मनाली 20.2
 

लाहौल में शुरू हुई बर्फबारी
वीरवार को कुल्लू और लाहौल में वीरवार सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। लाहौल में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, मनाली में भी हल्की बारिश हो रही है। बारिश के बाद करीब डेढ़ माह से चल रहे ड्राई स्पैल के टूटने के आसार हैं। बागवानों व किसानों को बारिश शुरू होने से उम्मीद जगी है।



 

धर्मशाला में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू, लोगों को फिर से निकालने पड़े गर्म कपड़े
धर्मशाला में वीरवार को मौसम ने करवट ले ली है। यहां सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम भी ठंडा हो गया है। अब लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं।

भुंतर में ओलावृष्टि, प्लम को नुकसान
वीरवार सुबह कुल्लू के भुंतर में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से प्लम को भारी नुकसान हुआ है। प्लम के पौधों में इन दिनों फूल खिले हुए थे। ओले गिरने का क्रम कुछ देर तक जारी रहा। हालांकि कुल्लू में लोगों को गर्मी से निजात मिली है।

विज्ञापन

अटल टनल में बर्फबारी, मनाली में बारिश
पर्यटन नगरी में मौसम ने करवट बदल ली है। वीरवार सुबह से मनाली में बारिश हो रही है जबकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। अटल टनल में भी बर्फबारी हो रही है। टनल में पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें