फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन से हल्की बारिश की संभावना

Thu, 11 Jul 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। मंडी और शिमला में चार-चार और कांगड़ा में तीन सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा जिला चंबा में चार बिजली ट्रांसफार्मर और बिलासपुर में एक पेयजल योजना ठप रही।
विज्ञापन
शिमला में गुरुवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। तेज घूप से बचाव के लिए लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दो दिन मानसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। 14 जुलाई से हल्की बारिश की संभावना है। वीरवार को अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। शाम के समय धर्मशाला और शिमला में कुछ देर तेज बारिश हुई। मैदानी जिलों में बारिश न होने से उमस बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है।

विज्ञापन




गुरुवार शाम तक प्रदेश में 11 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। मंडी और शिमला में चार-चार और कांगड़ा में तीन सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा जिला चंबा में चार बिजली ट्रांसफार्मर और बिलासपुर में एक पेयजल योजना ठप रही। राजधानी शिमला में वीरवार को दिनभर धूप खिली रही। शाम के समय कुछ देर तेज बारिश हुई। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, धर्मशाला में 21.0, कल्पा में 14.6, ऊना में 24.0, नाहन में 23.4, केलांग में 11.7, सोलन में 22.0, मनाली में 16.1, कांगड़ा में 22.1, मंडी में 25.1, बिलासपुर-हमीरपुर में 25.6, डलहौजी में 15.8, धौलाकुआं में 25.9, बरठीं में 25.2, कसौली में 19.5, पांवटा साहिब में 25.0 और देहरागोपीपुर में 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
वीरवार को धर्मशाला में 13, शिमला में 3.5 और डलहौजी में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बुधवार रात को कसौली में 38, पांवटा साहिब में 22, नाहन में 13.2, धर्मशाला में 9.6 और पालमपुर में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.0
बिलासपुर 36.4
भुंतर  35.6
हमीरपुर 35.1
धौलाकुआं  35.1
मंडी  35.0
कांगड़ा 34.7
सुंदरनगर 34.6
सोलन 31.4
धर्मशाला  29.9
नाहन 29.3
शिमला 25.9
मनाली  26.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें