फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की मौत, शिमला-मंडी में एनएच पर भूस्खलन

Tue, 20 Aug 2024 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
चार मील के पास भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर जारी है। चंबा जिले की ऐतिहासिक खुंडी जातर के लिए जा रही महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुभद्रा देवी पत्नी मान सिंह गांव कोकड़ा, चंबा के रूप में हुई है। महिला के शव को तीसा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे ऊना के युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई था। 
विज्ञापन


बारिश से घरों में घुसा पानी और मलबा
उधर, मंडी शहर में नगर निगम के बरसात को लेकर किए इंतजामों की पोल खुल गई है। कई वार्डों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। संपर्क मार्गों की हालत भी खस्ता है। शहर में रात को हुई बारिश से नालियां भी मलबे से भर गईं। सड़कों पर भी मलबा फैल गया। मंडी के रविनगर में लोग सुबह चार बजे उठकर बारिश के पानी की निकासी के लिए रास्ते बनाने में जुट गए।  
विज्ञापन

शिमला में भी भूस्खलन
भारी बारिश से कांगड़ा में 16 मकान ढह गए हैं। धर्मशाला शहर की गज्ज खड्ड स्थित पेयजल योजना का मुख्य स्रोत बहने से क्षेत्र में जलसंकट हो गया। राजधानी शिमला में बालूगंज क्रॉसिंग में सोमवार को भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। वाहनों को वाया चक्कर भेजा जा रहा है। राजधानी के देवनगर में भूस्खलन से एनएच आवाजाही बाधित हो गया। मलबे में एक गाड़ी के भी दबने की सूचना है। इसके बाद यहां फिर भूस्खलन हुआ। हालांकि, बाद में मार्ग एक तरफा आवाजाही के लिए बहाल हुआ। मंडी-कुल्लू सड़क मार्ग मंगलवार सुबह मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास मलबा गिरने के कारण बंद हो गया था। हालांकि, कुछ देर बात यातायात के लिए बहाल हो गया है।

चार दिन कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, आठ जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार व बुधवार के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25 व 26 अगस्त के लिए भी कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में कई भागों में 26 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। उधर, सोमवार रात को बैजनाथ में 110.0, मंडी 103.0, नगरोटा सूरियां 80.2, श्रीनयना देवी 72.2, अघार 52.4, सियोबाग 52.0, सुंदरनगर 50.8, कांगड़ा 49.0, गुलेर 42.2, धर्मशाला 14.6, पालमपुर 32.4 व भरमौर में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
  

कमला नेहरू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का डंगा गिरा
कमला नेहरू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का डंगा गिर गया है। इसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं अब ऑक्सीजन प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। एसडीम शहरी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.8, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 20.8, कल्पा 14.8, धर्मशाला 19.5 ऊना 22.8, नाहन 24.3, केलांग 12.2, पालमपुर 18.5, सोलन 21.4, मनाली 17.7, कांगड़ा 21.0, मंडी 22.6, बिलासपुर 23.7, हमीरपुर 23.3, चंबा 23.6, डलहौजी 14.7, कुफरी 15.7, नारकंडा 13.1, रिकांगपिओ 18.2, कसौली 18.3, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 25.0, सैंज 19.3 व नेरी में  22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें