फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला, ऊना और कुल्लू में बारिश, रोहतांग में हल्की बर्फबारी, चार दिनों तक येलो-ऑरेंज अलर्ट

Fri, 20 May 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई और कुल्लू में दिन में और ऊना, शिमला में देर शाम को झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ से नुकसान हुआ। कुल्लू के सैंज में घर की एक छत उड़ गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
कुल्लू में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई और कुल्लू में दिन में और ऊना, शिमला में देर शाम को झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ से नुकसान हुआ। कुल्लू के सैंज में घर की एक छत उड़ गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से 24 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


23 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। येलो अलर्ट बीच जिला कुल्लू के कई क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश हुई। समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी आफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियों में भी बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र              अधिकतम      न्यूनतम
ऊना              43.4            22.8
बिलासपुर      41.4             24.0
कांगड़ा          40.0             22.9
हमीरपुर        39.9             20.7
नाहन            37.8             25.7    
चंबा               37.4            19.1
धर्मशाला        37.2            19.4
सोलन            36.5           18.5
शिमला          29.4           18.7
कल्पा            22.0            6.6
केलांग          18.0             5.4

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें