फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 5 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम

Sun, 01 Jan 2023 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 4 जनवरी तक धुंध का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल का नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार को लाहौल स्पीति और कुल्लू में रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। कुंजुम दर्रा, बारालाचा पास, घेपन पीक और शिगरी ग्लेशियर, तंगलंगला में भी हल्की बर्फ गिरी है। वहीं नववर्ष के पहले दिन प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 4 जनवरी तक धुंध का येलो अलर्ट है। धर्मशाला के धौलाधार की पहाड़ियों पर बीते दो दिन पहले हुए ताजा हिमपात से क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है। वहीं जिला में दो दिन पहले हुई बारिश फसलों के लिए नाकाफी रही है। बीते दिनों हिमाचल में हुई बर्फबारी से प्रदेश में 109 सड़कें बंद हैं। इसमें लाहौल स्पीति की सबसे ज्यादा 102 सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें