फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम: प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, ऊना में 41.2 डिग्री तापमान

Sun, 17 Apr 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना जताई गई है। 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बर्फ से ढका 16580 फीट ऊंचाई पर शिंकुला दर्रा इन दिनों कुछ इस तरह दिख रहा है। - फोटो : अजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सोमवार को गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

आसमान में टकटकी लगाए हैं किसान-बागवान 
राज्य में सूखे जैसी स्थिति होने की वजह से प्रदेश में किसान और बागवान आसमान में टकटकी लगाए हुए हैं। सेब, नाशपाती, चेरी, प्लम के पौधे मुरझाने लग गए हैं। इसके नतीजे में इस साल कृषि और बागवानी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें