हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपना रंग फिर दिखाया। रविवार को चले अंधड़ से कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी में भारी नुकसान हुआ। कांगड़ा के डाढ़ में चलती कार पर पेड़ गिरने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। वहीं, मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में दारट बगला में अंधड़ के बीच चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा होने पर चालक की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 70 मकान और 35 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।