फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 03 Feb 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला किन्नौर में बर्फबारी के एक माह बाद भी परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पा रही है। जिले में जनजीवन पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है। किन्नौर में आधा दर्जन से अधिक सड़कों पर निगम की बसों की रफ्तार थमी हुई है। जिले के लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।


 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व उपप्रधान निचार वीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पानवी डीजी नेगी, रणजीत नेगी, राकेश लोक्टस, धर्मज्ञान नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, अजीत सिंह नेगी, देवी दयाल नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, यशवंत सिंह नेगी, अरूण नेगी, सुनील नेगी, यतेंद्र सिंह नेगी और अश्वनी नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बर्फबारी के बाद जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है। जिले की लिप्पा आसरंग, लियो ब्रीज से हांगो, टाशीगंग, ठंगी-कुन्नोचारंग, चारंग से कोटा दोगरी, शौंग, चांसू सहित अन्य ग्रामीण सड़कें अभी भी बर्फबारी से बंद पड़ी हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पांच और छह फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और सात को दोबारा कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 22.6, बिलासपुर में 20.1, कांगड़ा में 19.4, सोलन में 18.5, भुंतर में 19.1, हमीरपुर में 19.6, नाहन में 17.3, शिमला में 13.1, धर्मशाला में 9.6, कल्पा में माइनस 1.4 और केलांग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6, कल्पा में माइनस 7.4, कुफरी में माइनस 1.8, सोलन में 0.5, शिमला में 2.5 और धर्मशाला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम के खुशगवार रहने पर जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के लिए हेलीकाप्टर की उड़ानें होने से मरीजों और जरूरतमंद लोगों ने राहत की सांस ली है। सरकार के निर्देश पर जीएडी ने सोमवार को लाहौल-स्पीति के विभिन्न हेलीपैडों के लिए तीन उड़ानें करवाई। आपातकाल में पहली उड़ान भुंतर से स्पीति के लोसर के लिए हुई। इसमें तीन यात्रियों को भुंतर से लोसर हेलीपैड पहुंचाया गया और लोसर से दो मरीज सहित कुल नौ यात्री भुंतर पहुंचाए गए। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बर्फबारी के बाद मौसम खुलने पर आम लोगों के साथ पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली है। मनाली के सोलंगनाला में इन दिनों सैकड़ों पर्यटक बर्फ के दीदार को पहुंचे रहे। सोलंगनाला से करीब चार किलोमीटर पीछे अंजनी महादेव भी स्नो प्वाइंट बन गया है।  हालांकि, करीब तीन दिनों से सैलानी जोखिम उठाकर यहां पहुंच रहे हैं। भारी बर्फबारी के कारण यहां हिमखंड गिरने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल भी यहां हिमखंड गिरने से महाराष्ट्र के दो पर्यटक घायल हो गए थे। बर्फ से बने करीब 20 फीट ऊंचे अंजनी महादेव सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। विंटर सीजन में अंजनी महादेव पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के लिए एक धार्मिक स्थल बन जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस साल दिसंबर माह से नियमित बर्फबारी होने से शिवलिंग का आकार पिछले साल के मुकाबले अधिक ऊंचा बना है। अंजनी महादेव के दीदार को सोमवार को पहुंचे अनिल कुमार, शेर सिंह, निर्मल सिंह, तेज प्रताप सिंह, अनुज कुमार तथा धीरज ने कहा कि वे बर्फ के बीच पैदल यहां पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें