मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह देते हुए लोगों से नदी और नालों के समीप न आने की अपील की है। गुरुवार रात को मंडी के कटौला में 125.6, हमीरपुर के भराड़ी में 107, बिलासपुर के घुमारवीं में 92.4 और बरठीं में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह देते हुए लोगों से नदी और नालों के समीप न आने की अपील की है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। गुरुवार रात को मंडी के कटौला में 125.6, हमीरपुर के भराड़ी में 107, बिलासपुर के घुमारवीं में 92.4 और बरठीं में 84 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
बिलासपुर में बादल फटने से बारी तबाही
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में बादल फटने से 13 मवेशियों समेत तीन गोशालाएं, एक बस और एक कार बह गई। तीन घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गुरुवार देर रात 2:00 बजे धमाके के बाद नाले में आई बाढ़ ने पगौट गांव में तबाही मचाई। इस घटना में करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं, हमीरपुर का सुजानपुर-संधोल मार्ग भूस्खलन से ठप हो गया। अवाहदेवी के दो दर्जन गांव 30 घंटे से अंधेरे में हैं। चंबा के चुराह में मूसलाधार बारिश से पेड़ और चट्टानें गिर गईं। एक कार यहां मलबे में दब गई।
बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ के भगौट गांव में वीरवार रात बादल फटने के बाद बर्बादी का मंजर देखने को मिला। पहाड़ी से आए मलबे और बारिश ने भारी नुकसान किया है। भगौट गांव की ऊपरी पहाड़ी पर बादल फटने से नाले में एकाएक भारी मात्रा में मलबे के रूप में पत्थर और मिट्टी पानी के साथ बह कर आए। खतरे को भांपते हुए स्थानीय तीन परिवारों के सदस्य घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।