फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, खड्ड में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 14 Aug 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सुंदरनगर(मंडी)

सार

करमा राम (63) की घर के पास ही खड्ड में गिरकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो वह खड्ड में मृत मिले।
विज्ञापन
कांगड़ा के बरोट में हुआ भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश हुई। सुंदरनगर के बैहली क्षेत्र में खड्ड में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 और 18 अगस्त के लिए खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के अप्पर बैहली क्षेत्र में करमा राम (63) निवासी गांव पाटा की घर के पास ही खड्ड में गिरकर डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो वह खड्ड में मृत मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। उधर, पिछले दिनों भूस्खलन से बंद पड़ी धर्मशाला के दुर्गम क्षेत्र बरोट जाने वाली मुख्य सड़क चौथे दिन भी बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश में रविवार को शिमला में 14.0, धर्मशाला में 72.0, कांगड़ा में 83.0, जुब्बड़हट्टी में 30.0, कुफरी में 20.5, मिलीमीटर बारिश हुई। 
विज्ञापन


स्टेशन   न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शिमला   17.7               22.4  
कल्पा     15.8               21.3 
धर्मशाला  21.2               29.0 
ऊना       24.4               33.0 
नाहन      23.3               30.8   
सोलन      21.0               30.0  
कांगड़ा       24.1              32.4 
मंडी          24.3              34.4
बिलासपुर    26.0               34.3 
हमीरपुर      24.7                31.7 
चंबा          21.5                31.7

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें