फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, केलांग में सीजन की सबसे ठंड रात

Mon, 25 Jan 2021 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
केलांग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। रविवार रात केलांग में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मैदानी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, दोपहर के समय मौसम साफ हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.5, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.7, भुंतर-सोलन 19.5, सुंदरनगर 18.9, कांगड़ा 18.7, मंडी-नाहन 18.1, चंबा 18.0, धर्मशाला 14.2, शिमला 12.4, मनाली 11.8, कल्पा 9.7, डलहौजी 6.4 और केलांग में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3, मनाली माइनस 1.0, कुफरी 0.8, सुंदरनगर 1.5, भुंतर 1.8, डलहौजी 2.0, सोलन-धर्मशाला 2.2, चंबा 2.7, शिमला 2.8, मंडी 3.1, कांगड़ा 3.6, ऊना 5.4, हमीरपुर 7.7, बिलासपुर 8.2 और नाहन में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें