मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट बेअसर रहा। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 33.5, सुंदरनगर 32.4, मंडी 32.0, कांगड़ा 31.6, धर्मशाला 31.5, चंबा-नाहन 30.4, भुंतर 30.3, सोलन 29.5, शिमला 23.1, मनाली 20.4, कल्पा 18.4, कुफरी 16.6 और केलांग में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.5, ऊना 15.0, बिलासपुर 14.5, कांगड़ा 14.4, हमीरपुर 14.3, शिमला 13.6, मंडी 12.5, धर्मशाला-चंबा 11.2, सोलन 11.0, मनाली 7.8, कल्पा 5.3 और केलांग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।