धर्मपुर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दुकानों और घरों तक पानी पहुंच गया है। बिजली और मोबाइल सिग्नल बंद है। धर्मपुर और सरकाघाट का अन्य जिला से संपर्क कट गया है। निर्माणाधीन एनएच जालंधर-मंडी वाया कोटली दर्जनों स्थानों पर पूरी तरह से बंद है।
सुंदरनगर 166.1
सुजानपुर टिहरा 145.5
गोहर 125.0
काहू 124.2
मंडी 115.8
धर्मशाला 87.3
बरठीं एग्रो 83.5
बरठीं 80.2
बदद्वाड़ा 79.2
नादौन 74.0
पालमपुर 67.0
करसोग 65.4
पंडोह 64.0
बिलासपुर सदर 60.8
कंडाघाट 58.0
मशोबरा 55.0
कटौला 54.3
कसौली 52.5
शिमला 50.9
धर्मशाला 46.0
हिमाचल में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। भाखड़ा बांध के चारों गेट रविवार सुबह खोलने पड़े। करीब 8,000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। पंडोह डैम के गेट भी बार-बार खोलने पड़ रहे हैं। बांध का पानी खतरे के निशान से मात्र सात फीट नीचे रह गया है।