फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में दिनभर खिली धूप, इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अगस्त के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। शेष सात जिलों में सामान्य कम बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कुछ भागों में 6 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 2 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 3 सितंबर के लिए बिजली चमकने व अंधड़ का अलर्ट है। शुक्रवार रात को सुंदरनगर में 44.8, शिलारू 43.1, जुब्बड़हट्टी 20.4, मनाली 17.0, शिमला 15.1, सलापड़ 11.3 और डलहौजी में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार शाम तक राज्य में 70 सड़कें व 22 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित रहे।  

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.1, सुंदरनगर 20.0, भुंतर 19.8, कल्पा 12.1, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.6, नाहन 23.9, केलांग 14.6, पालमपुर 17.5, सोलन 19.8, मनाली 15.9, कांगड़ा 20.5, मंडी 20.2, बिलासपुर 22.9, चंबा 20.0, डलहाैजी 15.4, कुकुमसेरी 10.3, भरमाैर 16.8, धाैलाकुआं 25.2, कसाैली 19.9, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 13.4, नेरी 23.5 व सैंज में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मानसून सीजन में सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश
प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में अगस्त के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे। शेष सात जिलों में सामान्य कम बारिश दर्ज हुई। 1 से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश हुई। मानसून सीजन में भी सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 से 31 अगस्त तक 256.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है, इस बार अगस्त में 244.7मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान सिर्फ शिमला जिला में सामान्य से 55 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शेष 11 जिलों में कम बादल ही बरसे।
विज्ञापन

मानसून सीजन में बादल फटने व भूस्खलन से 34 लोगों की माैत
इस मानसून सीजन में 27 जून से अब तक राज्य में बादल फटने की  51 व भूस्खलन की 37 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 34 लोगों की माैत हुई। पांच घायल हुए और 33 अभी भी लापता है। मानसून में 122 घर, 17 दुकानें व 24 गोशालाओं को क्षति पहुंची। 149 पालतु पशुओं को भी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें