फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल में 9 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

Mon, 03 Aug 2026 02:36 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 9 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शिमला केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 3 अगस्त से 9 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते कई संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 से 9 अगस्त के बीच भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। कांगड़ा जिले में लगातार कई दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि मंडी, चंबा, सोलन और बिलासपुर में भी अलग-अलग तिथियों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और अन्य जल स्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और कीचड़ खिसकने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। इसके अलावा फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई। पांवटा साहिब में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर और नैना देवी में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। टियोग, रामपुर बुशहर, धर्मशाला, गोहर और अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें