फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील

Sat, 27 Aug 2022 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य के कई भागों में 28 और 29 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 24 घंटों के दौरान कसौली में 54.0, मेहरे हमीरपुर 53.0 और धर्मशाला में 20.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार शाम तक प्रदेश में 51 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 36 मकान और 19 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। 27 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रदेश भर में ठप हैं।  लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा।

विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 270 लोगों की गई जान
इस बार मानसून में विभिन्न आपदाओं में अभी तक 270 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सड़क हादसों में 149, फ्लैश फ्लड में पांच, भूस्खलन में 19, बादल फटने से तीन, डूबने से 30, पेड़ व पहाड़ से गिरने पर 35 व अन्य कारणों से 49 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 272 पशुओं की भी मौत हुई। करी 900 घरों को नुकसान पहुंचा है और 689 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस बार अब तक 1721.35 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

ये भी पढ़ें: Edible oil: हिमाचल के राशन डिपुओं में और सस्ता मिलेगा रिफाइंड और सरसों तेल
विज्ञापन


संसाल खड्ड में मिला महिला का शव
कांगड़ा जिले की संसाल खड्ड में एक महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी बीडी भाटिया और थाना प्रभारी पूजा कौंडल मौके पर पहुंचे। सुबह लोगों ने शव घाट किनारे देखकर पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी थीपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।। खड्ड में शव दिखने की ।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 21.2, कल्पा 12.9, धर्मशाला 21.2, ऊना 24.5, नाहन 23.5, केलांग 10.5, पालमपुर 20.5, सोलन 19.5, मनाली 15.8, कांगड़ा 24.4 , मंडी 23.1, बिलासपुर 24.5, हमीरपुर 24.1, चंबा 21.6, डलहौजी 16.2, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 15.0, रिकांगपिओ 17.7, पांवटा साहिब 26.0 और कसौली में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 36, शिमला 23.3, डलहौजी 22.1, चंबा 31.2, केलांग 26.1, धर्मशाला 27.4, कांगड़ा 31.2, पालमपुर 26.2, भुंतर 33, हमीरपुर 30.8, सुंदरनगर 32, बिलासपुर 32, शिमला 23.3, कुफरी 21.9, कोटखाई 27.5, सोलन 30.5 और नाहन में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें