फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम: साच पास में ताजा हिमपात, पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

Mon, 10 Oct 2022 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

13 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।  शिमला में आज बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर 7 इंच ताजा हिमपात हुआ है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को जारी येलो अलर्ट के बीच जिला चंबा के साच पास में बर्फबारी हुई है। समुद्रतल से 14,500 फीट ऊंचाई पर स्थित साच पास में बर्फबारी होने से जनजातीय क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क कट गया है। रविवार देर रात मौसम के बदले तेवर के साथ हुई बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


चुराह विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह बूंदाबांदी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। 13 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।  शिमला में आज बादल छाए हुए हैं। रविवार रात नयनादेवी, मनाली और सुंदरनगर में बारिश रिकॉर्ड हुई है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें