फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flash Flood Himachal: हिमाचल में बारिश का कहर, खड्ड में पलटी कार, पांच लोग बहने से बचाए

Sun, 17 Jul 2022 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बरोटीवाला(सोलन)
विज्ञापन
1 of 5
बाढ़ के तेज बहाव में पलटी कार। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोलन जिले के बरोटीवाला में कुंजाहल खड्ड में आई बाढ़ के तेज बहाव में एक आल्टो कार पलट गई। कार में एक महिला और बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। वहां मौजूद लोगों ने पांचों लोगों को खड्ड में बहने से बचा लिया। प्रदेश में बारिश से 96 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कुल्लू में गड़सा, लारजी और सैंज के सौ गांवों में ब्लैकआउट हो गया है।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : संवाद
बारिश से प्रदेश में 37 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गईं, जबकि 24 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। अंधड़ से प्रदेश में कई जगह मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। मंडी के स्यांज पुल पर चार पेड़ गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कालका-शिमला हाईवे पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे दो जगह पर मार्ग को वन-वे किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : संवाद
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो और 20 जुलाई को ऑरेेंज अलर्ट जारी किया है। उपमंडल हरोली के तहत गुरपलाह के समीप टाहलीवाल-गढ़शंकर रोड पर आम का पेड़ गिरने से मार्ग करीब 10 घंटे के लिए मालवाहक वाहनों के लिए बंद रहा। छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग से गढ़शंकर व पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के लिए गए।

4 of 5
- फोटो : संवाद
कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
सराहन    82
बिलासपुर    41
घुमारवीं    30
अर्की    23
बलद्वाड़ा    14 
पांवटा    12
शिमला    7 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुल पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
सराज के गोहर क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई भारी बारिश और अंधड़ ने खूब तबाही मचाई। गोहर के स्यांज बाजार में पेड़ गिरने से अस्थायी खोखा ढह गया। स्यांज पुल पर पेड़ गिर गया। इस कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। पेड़ को हटाकर आवाजाही सुचारु करवाई। अंधड़ से मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें