फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन: धर्मशाला में आठ, कांगड़ा में दो वर्ष बाद रिकॉर्ड हुआ सबसे अधिक पारा

Sun, 15 May 2022 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांगड़ा में वर्ष 2018 की 29 मई को पारा 40.1 रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कांगड़ा का पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा है।
विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय गर्म हवाओं से बचने के लिए दुपट्टे से मुंह ढककर जाती युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। धर्मशाला में आठ और कांगड़ा में दो वर्ष बाद सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 43.6 और कांगड़ा में 40 डिग्री पहुंच गया है। शिमला, ऊना, हमीरपुर, चंबा, नाहन, मंडी में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


नाहन, धर्मशाला, बिलासपुर, कांगड़ा और डलहौजी में न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। 15 से 18 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 

शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। धर्मशाला में वर्ष 2013 में 24 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। अब शनिवार को अधिकतम पारा 35.6 डिग्री रहा। कांगड़ा में वर्ष 2018 की 29 मई को पारा 40.1 रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


कांगड़ा का पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा है। उधर, ऊना में बीते वर्ष भी अधिकतम तापमान 43 और शिमला में 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। शनिवार को भी इन दोनों शहरों का पारा 43 और 29 डिग्री ही रहा। प्रदेश में बढ़ी गर्मी ने बेहाल कर दिया है। मैदानी जिलों में लू चलने से लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

तापमान डिग्री सेल्सियस में
क्षेत्र                अधिकतम             न्यूनतम

ऊना                    43.6                19.6
कांगड़ा                40.0                22.1
हमीरपुर                39.7                18.2
नाहन                 38.0                 25.1    
चंबा                 38.0                  17.2
बिलासपुर            37.0                23.0
धर्मशाला            35.6                23.2
सोलन                35.0                 13.0
शिमला             29.0                 18.9
कल्पा              25.2                    9.6
केलांग             23.5                    7.8

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें