फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: एशियन गेम्स में खेलेंगी सीआरआई कसौली की निदेशक डॉ. डिंपल

Sun, 15 May 2022 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सीआरआई निदेशक डॉ. डिंपल कसाना सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं। उन्होंने केरल से चार गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके बाद उनका चयन अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग गेम्स में हुआ है।
विज्ञापन
जिम में अभ्यास करतीं डॉ. डिंपल कसाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली की निदेशक डॉ. डिंपल कसाना एशियन गेम्स में वेट लिफ्टिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। एशियन गेम्स इस साल 10 सितंबर से चीन के हांगझोऊ में संभावित हैं। डॉ. डिंपल ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोजाना कई घंटे पुराने डीसी कार्यालय के पास जिम से अभ्यास कर रही हैं।

विज्ञापन


युवाओं को वेट लिफ्टिंग के टिप्स भी दे रही हैं। डॉ. डिंपल ने हाल ही में केरल में हुई राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। उनका सपना एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है।

जिम ऑपरेटर और संस्थापक योगी द्विवेदी ने बताया कि सभी युवाओं के लिए सीआरआई निदेशक प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं। उन्होंने केरल से चार गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके बाद उनका चयन अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग गेम्स में हुआ है। जिम में 20 युवाओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें