फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cloudburst: मानगढ़ में बादल फटा, एक खड्ड में बहा, एक की करंट से मौत, फसलें तबाह

Sun, 25 Sep 2022 11:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन

सार

तेज पानी के बहाव से बडू साहिब में बिजली के पोल गिरने से चारों ओर करंट आ गया, जिसमें एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बादल फटने से मची तबाही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर की मानगढ़ पंचायत में रविवार देर शाम को बादल फटने की सूचना है। बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा और पानी बडू साहिब पहुंचा जिसने तबाही मचा दी। यहां इटरनल विश्वविद्यालय के समीप सड़क पर खड़ी गाड़ियां बह गईं। हालांकि अभी नुकसान का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम पच्छाद नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर निकले हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेज पानी के बहाव से बडू साहिब में बिजली के पोल गिरने से चारों ओर करंट आ गया, जिसमें एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। इटरनल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तत्काल होस्टल के एक हिस्से को खाली करवा दिया है। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है।

बादल फटने से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन और खेतों में फसलें बह गईं हैं। किसान दिनेश ठाकुर, भगवान सिंह, हीरा सिंह, धर्मपाल, शिशुपाल, धनवीर सिंह को भारी नुकसान हुआ है। यहां एकमात्र पुरातत्व विभाग के प्राचीन शिव मंदिर को भी भारी नुकसान हुआ है। कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के काकाबीर सिंह ने बताया कि चोटी पर स्थित मानगढ़ में बादल फटने से सारा पानी बडू साहिब में घुस गया जिसके चलते बडू साहिब का आधा क्षेत्र पानी में डूब गया और पोल गिरने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ साथ बडू साहिब के नजदीक खैरी पुलिया भी टूट चुकी है। नुकसान कितना हुआ है, इसका अंदाजा नहीं है। पच्छाद उपमंडल के एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि नुकसान की सूचना मिली है। अभी वह बडू साहिब की ओर जा रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर पच्छाद की बनाह घिन्नी पंचायत के मंडी खड़ना गांव का जसवंत सिंह (62) खड्ड में पानी के बहाव की चपेट में आने से बह गया। देर रात तक ग्रामीण लापता को ढूंढने के प्रयास में जुटे रहे। ग्रामीण राजेश और यशपाल ने बताया कि जसवंत खेतों की ओर जा रहा था कि खड्ड में पानी के तेज बहाव में आकर बह गया। अभी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें