फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग में हल्की बर्फबारी, कोकसर में ओलावृष्टि, इस दिन से बारिश-अंधड़ का अलर्ट

Thu, 19 May 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 23 मई तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार जताए गए हैं। 
विज्ञापन
कोकसर में ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में गुरुवार शाम को मौसम ने करवट बदली। रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी व कोकसर में ओलावृष्टि हुई है। वहीं लाहौल की चंद्राघाटी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान सैलानियों ने भी ग्रांफू में जमकर मस्ती की।  13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे की चोटियों में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। सामरिक मार्ग मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा और, उदयपुर-पांगी-किलाड़ और दारचा-शिंकुला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है। बारिश से चंद्राघाटी के किसानों-बागवानों को राहत मिली है।  

विज्ञापन


 प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार से बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार जताए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 42.6 और शिमला में 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।गुरुवार को ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के कुछ क्षेत्र में गर्म हवाएं चलने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन के साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। शुक्रवार से बारिश के आसार होने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मई से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। 21 से 23 मई तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र          अधिकतम            न्यूनतम
ऊना            42.6                  22.0
बिलासपुर     38.5                  26.0
हमीरपुर        38.1                18.3
कांगड़ा           37.8                20.5
चंबा              36.4               17.2
नाहन              35.4             25.1    
धर्मशाला        35.0              19.2
सोलन            34.5             16.0
शिमला           28.0              17.9
कल्पा            23.6              5.8
केलांग           22.3              6.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें