हिमाचल में सोमवार और मंगलवार को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को प्रदेश में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर गर्जना, तड़ित, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
30 मई को भी एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ बिजली कड़क सकती है। ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 31 मई और एक जून को प्रदेश में गर्जना के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस तरह से बिगड़ने से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।