फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ऊना में 27.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Mon, 23 Feb 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से मैदानी जिलों के पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से मैदानी जिलों के पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। 

विज्ञापन

जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 फरवरी से प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 27 और 28 फरवरी को चंबा, लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकतमी है। उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, धर्मशाला में 22.1, नाहन में 23.6, केलांग में 5.7, सोलन में 23.0, मनाली में 17.8, कांगड़ा में 25.4 और मंडी में 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9, ताबो में माइनस 4.3, कल्पा में 0.2, मनाली में 2.9, सोलन में 6.2, शिमला में 7.5, ऊना में 8.0, मंडी में 8.4, बिलासपुर में 9.5, कांगड़ा में 10.5 और धर्मशाला में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें