कहां कितना अधिकतम तापमान
कांगड़ा में भी अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां नवंबर 2024 में पारा 29.1 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि इससे पहले वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सुंदरनगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। यहां नवंबर 2008 में 29.7 डिग्री और नवंबर 2024 में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी शिमला में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले नवंबर 2024 में शिमला का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और वर्ष 1995 में 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
राज्य में 9 नवंबर तक माैसम साफ
प्रदेश में दिन के समय जहां धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सोमवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 और केलांग में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के चलते 9 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने और चटक धूप खिलने के आसार हैं।
मौसम शुष्क होने से तापमान में हुई बढ़ोतरी : शोभित
हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश नहीं होने के अलावा बादल भी नहीं छाए हैं। जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से ठंडी हवाएं भी प्रदेश में नहीं पहुंच रही है। इस कारण हिमाचल सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हिमाचल में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।- शोभित कटियार, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला