हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, बारालाचा, खड़ापत्थर और नारकंडा के हाटू पीक पर मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि राजधानी शिमला में झमाझम बादल बरसे। बुधवार को भी मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई है। 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल से धूप खिलने की संभावना है।
कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। मंगलवार को रोहतांग के साथ बारालाचा व कुंजुम दर्रा के साथ ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। सुबह के समय पर्यटक अटल टनल रोहतांग से होकर सिस्सू पहुंचे। मगर मौसम खराब होते ही उन्हें लौटना पड़ा। जिला के निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम खराब रहा। शहर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ मौसम मिलाजुला बना रहा।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, कांगड़ा में 30.7, नाहन में 27.1, चंबा में 26.9, मंडी में 26.4, सुंदरनगर में 25.5, भुंतर में 23.0, धर्मशाला में 22.6, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 21.8, सोलन में 18.0, शिमला में 16.4, मनाली में 18.6, कल्पा-डलहौजी में 13.7, कुफरी में 11.7 और केलांग में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.5, कल्पा में 3.0, मनाली में 7.4, चंबा-कुफरी में 9.9, भुंतर में 8.8, सुंदरनगर में 10.4, शिमला में 12.7, धर्मशाला में 10.8, डलहौजी में 10.2, मंडी में 10.1, सोलन में 10.0, कांगड़ा में 13.6, हमीरपुर में 14.7, बिलासपुर में 15.0, ऊना में 14.8 और नाहन में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
शिमला 7
सुंदरनगर 5
भुुंतर 5
कल्पा 4.4
जुब्बडहट्टी 5
सोलन 1
चंबा 1
नारकंडा का हाटू पीक