फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मौसम ने चौंकाया, शिमला में दोपहर तक चटक धूप, फिर ओलावृष्टि के साथ बारिश

Thu, 09 Oct 2025 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश के मैदानी जिलों में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने के साथ धूप खिली। राजधानी शिमला के मौसम ने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक लाहाैल घाटी, बिजली बहाल करने को ली जा रही ड्रोन की मदद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने के साथ धूप खिली। राजधानी शिमला के मौसम ने सबको चौंका दिया। दोपहर तक चटक धूप खिली रही। उसके बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, शाम को मौसम फिर से साफ हो गया। उधर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद कई जगह बिजली की आपूर्ति बंद है। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त बिजली की तारों में फाल्ट ढूंढने के लिए बिजली बोर्ड ड्रोन की मदद ले रहा है।

विज्ञापन

15 अक्तूबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 और 10 अक्तूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 11 से 15 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।  वहीं बीते 24 घंटे के दाैरान सराहन में 25.5, सांगला 12.8, मनाली 11.0, गोहर 10.0, कल्पा 7.6, रोहड़ू 7.0,भरमौर 6.5, रिकांगपिओ 6.0 व भुंतर में  5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

चंबा जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। गुरुवार को जिले में 28 ट्रांसफार्मर बंद होने से 140 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने 10 मार्गों को बहाल कर लोगों को कुछ राहत दी। अब 12 मार्ग यातायात के लिए बहाल होना बाकी हैं। जिले में 10 पेयजल योजनाएं बंद होने के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं। कुल्लू में तीन दिन तक मौसम खराब रहने के बाद वीरवार को दिनभर धूप खिली रही। खासकर लाहौल के बागवानों ने मौसम खुलने से राहत ली है। अटल टनल में हुई बर्फबारी से बंद हाईवे पर निगम ने गुरुवार को एक बस को बतौर ट्रायल एक बस केलांग से मनाली को रवाना की। सीमा सड़क संगठन ने केलांग से अटल टनल तक सड़क को बहाल कर दिया है। जिला लाहौल-स्पीति में 141 सड़कें व 91 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद है, जिनको बहाली का काम जारी है।
 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। हालांकि, अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 11.0, कल्पा 5.0, ऊना 11.2, नाहन 14.3, केलांग -1.0, पालमपुर 9.5, सोलन 10.4, मनाली 7.7, कांगड़ा 12.9, मंडी 13.1, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 12.3, जुब्बड़हट्टी 12.2, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -0.9, नारकंडा 5.5, भरमाैर 7.0, रिकांगपिओ 8.1, सेऊबाग 9.5, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 10.5, ताबो 3.5 व बजाैरा में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें