फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में दो दिन में विदा होगा मानसून, 11 अक्तूबर को बारिश के आसार

Thu, 07 Oct 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

दो से तीन दिन के भीतर हिमाचल से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर मौसम साफ रहा। शाम के समय शिमला शहर में हल्के बादल छा गए। 11 अक्तूबर को बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में फिर बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 10 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। 11 अक्तूबर को बारिश होने के आसार हैं। दो से तीन दिन के भीतर हिमाचल से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर मौसम साफ रहा। शाम के समय शिमला शहर में हल्के बादल छा गए। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, बिलासपुर 33.5, भुंतर 31.4, चंबा 30.4, कांगड़ा 30.2, हमीरपुर 30.1, सुंदरनगर 30.0, सोलन 29.5, नाहन 27.0, धर्मशाला 26.2, शिमला 24.6, केलांग 23.5, कल्पा 21.6 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: नौवीं और 11वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी

किरण बाजार में चट्टानों से हो रहा रिसाव, खौफ में लोग
 नगर पंचायत आनी के किरण बाजार में चट्टानों के बीच हो रहे पानी के रिसाव हादसे का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खौफ बना हुआ है। यह रिसाव खोबड़ा पुल से लेकर किरण बाजार तक जगह-जगह हो रहा है। किरण बाजार में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह कहना मुश्किल है कि चट्टानों के बीच से हो रहा पानी का रिसाव किसी के सेप्टिक टैंक का है या जलशक्ति विभाग की किसी पेयजल लाइन का। मगर जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब शिमला के कच्ची घाटी की तरह किरण बाजार के ऊपर बने मकान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता का आवास और न्यायाधीश का आवास खतरे की जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही किरण बाजार में बने मकानों को भी यह अपनी चपेट में ले सकता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत आनी और जलशक्ति विभाग से गुहार लगाई कि किरण बाजार में पहाड़ी से हो रहे रिसाव के कारण पता लगाकर इसे रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर ठोस कदम उठाए जाएं। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश भारद्वाज का कहना है कि किरण बाजार के ऊपर पहाड़ी पर से जा रही पेयजल लाइनों का सर्वेक्षण किया जाएगा। अगर उनमें रिसाव हो रहा है तो जल्द ठीक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें