फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी के आसार, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

Fri, 12 Feb 2021 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और मंडी, कुल्लू व चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 18 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.8, बिलासपुर 26.0, कांगड़ा 25.1, हमीरपुर 25.4, भुंतर 24.5, सुंदरनगर 23.6, सोलन 23.0, चंबा 22.7, नाहन 22.1, धर्मशाला 17.8, शिमला 16.5, कल्पा 13.6, डलहौजी 11.6 और केलांग में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, कल्पा 0.4, मनाली 1.8, भुंतर 3.8, सोलन-मंडी 4.1, सुंदरनगर 4.7, चंबा 5.3, ऊना 6.5, शिमला-धर्मशाला 7.2, हमीरपुर 7.6, डलहौजी 7.9, कांगड़ा 7.8 और नाहन में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें