फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसे बादल, जानें एक सप्ताह कैसा रहेगा माैसम

Sat, 21 Feb 2026 01:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 1 जनवरी से 21 फरवरी तक 158  मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन इस अवधि के दाैरान वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई। 
विज्ञापन
हिमाचल में सामान्य से कम हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जनवरी से 21 फरवरी तक अवधि के लिए 158  मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन इस दाैरान वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 8, चंबा 52, हमीरपुर 6, कांगड़ा 33, हमीरपुर 63, कुल्लू 21, लाहाैल-स्पीति 34, मंडी 15, शिमला 38 व सिरमाैर में 15 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि सोलन में सामान्य से 9 व ऊना में 32 फीसदी अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

तापमान में हुई बढ़ोतरी
उधर, पिछले 24 घंटों में कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8, सुंदरनगर 8.0, भुंतर 7.0, कल्पा 2.4, धर्मशाला 9.9, ऊना 9.0, नाहन 10.3, पालमपुर 9.0, सोलन 6.4, मनाली 3.7, कांगड़ा 10.3, मंडी 8.7, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 10.3, कुकुमसेरी -2.9, सेऊबाग 6.5, बरठीं 8.2, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.2, देहरा गोपीपुर 12.0, ताबो -4.4 व नेरी में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

27 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अधिकतर भागों में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 23 फरवरी को चंबा, किन्नाैर व लाहाैल-स्नीति की ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। बाकि भागों में 27 फरवरी तक धूप खिली रहेगी। वहीं  अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें