फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग, अटल टनल और मणिमहेश में बर्फबारी, कांगड़ा में बरसे बादल

Thu, 20 Oct 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रोहतांग, केलांग, अटल टनल, कोकसर, चंबा की भरमौर की चोटियों, मणिमहेश और साचपास में बर्फबारी हुई। बारिश, बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है
विज्ञापन
केलांग में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। रोहतांग, केलांग, अटल टनल, कोकसर, चंबा की भरमौर की चोटियों, मणिमहेश और साचपास में बर्फबारी हुई। वहीं, मंडी जिले के सराज में जंजैहली के साथ लगते दर्जनों गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे मटर की फसल को नुकसान हुआ है। कांगड़ा और धर्मशाला में तेज हवाओं के साथ खूब बादल बरसे हैं। इससे धान की काटी हुई फसल को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन




राजधानी शिमला में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। 22 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, बिलासपुर में 29.2, मंडी में 27.8, हमीरपुर में 27.6, नाहन में 25.7, कांगड़ा में 25.4, धर्मशाला में 25.0, शिमला में 20.6, मनाली-कल्पा में 16.0, डलहौजी में 14.4 और केलांग में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें