फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: रोहतांग-बारालाचा दर्रा में बर्फबारी, मनाली-लेह हाईवे बंद, मनाली में पुलिया बही

Thu, 22 Sep 2022 05:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिमला/केलांग/मनाली

सार

Himachal Weather Update: रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित मनाली और लाहौल ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। पहाड़ों में बर्फबारी से लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
रोहतांग व बारालाचा दर्रा में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग व बारालाचा दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं कुल्लू, शिमला व अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। बारालाचा और तंगलंगला में 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग को सैलानियों सहित सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया है। मनाली से जाने वाले वाहनों को आगामी आदेशों तक दारचा में रोका जाएगा। लाहौल-स्पीति प्रशासन मौसम के हालात को देखते हुए सतर्क हो गया है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मनाली-लेह मार्ग को अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। वहीं बारालाचा दर्रे सहित जांस्कर व शिंकुला की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी दारचा में रोक दिया है। शिंकुला दर्रे में भी बीती रात से भारी बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन



वहीं, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मौसम के तेवरों को देखते हुए घाटी में ट्रैकिंग पर रोक लगा दी है। वाहन चालक संजू, नरेंद्र व विक्रम ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग के सभी ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन बर्फबारी का दौरा ऐसा ही रहा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। दर्रों में बर्फबारी को देखते हुए देश भर के पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करने लगे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग  बारालाचा टॉप के पास बर्फ जमने से बंद हो गया है।  कहा कि मनाली-लेह मार्ग की सीमा सड़क संगठन जांच करेगा और इसके बाद ही अनुमति दी जाएगी। भारी बारिश के चलते लाहौल के पागलनाला में बाढ़ आ गई। पूरी सड़क मलबे से भर गई। इससे मनाली-केलांग मार्ग बाधित हो गया है। 

विज्ञापन



गोशाल में अस्थायी पुलिया चौथी बार बही
कुल्लू में के मनाली में सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया चौथी बार बह गई है। बुधवार को ब्यास नदी में आई बाढ़ में देखते ही देखते गोशाल पुलिया बह गई। गोशाल पुलिया बहने से सोलंग गांव का संपर्क कट गया है। बीते 16 अगस्त को पुलिया समेत दो किशोर बह गए थे।


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है जिसके परिणामस्वरूप अगले 2 से 3 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।
पहाड़ों में बर्फबारी से लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सक्रिय रहा। मनाली में 48.0, मशोबरा शिमला 21.0 और गोहर मंडी में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश से अगले सप्ताह तक मानसून के विदा होने की संभावना है।

फंसे वाहनों और यात्रियों का रेस्क्यू
लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने बताया कि NH3 पर बारालाचा दर्रे में फंसे सभी वाहनों और यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है रात के समय वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं है। 


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 20.4, भुंतर 18.3, कल्पा 11.2, धर्मशाला 19.8, ऊना 23.4, नाहन 22.7, केलांग 8.3, पालमपुर 17.5, सोलन 19.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.3, मंडी 21.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 21.0, चंबा 21.0, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुफरी 13.8, रिकांगपिओ 14.4 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
डलहौजी 18.2, चंबा 21.3, केलांग 10.8, कांगड़ा 25.2, धर्मशाला 25, पालमपुर 23.5, भुंतर 23, सुंदरनगर 29.3, ऊना 34.8, कल्पा 16.5, रिकांगपिओ 19.9, बिलासपुर 31.6, शिमला 22.6, कुफरी 16.3 और धौलाकुआं में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें