फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: कुफरी, नारकंडा और रोहतांग में बर्फबारी, अटल टनल बंद, हवाई उड़ानें बाधित

Fri, 31 Mar 2023 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में गुरुवार रात से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर शुक्रवार को दिन भर जारी रहा। हिमाचल में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को कुफरी, नारकंडा, रोहतांग, लाहौल, किन्नौर, चंबा समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल से आवाजाही बंद हो गई है। पर्यटकों के 1265 वाहनों को वापस मनाली लौटाया गया। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में गुरुवार रात से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर शुक्रवार को दिन भर जारी रहा। हिमाचल में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 4 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। उधर, बारिश से पक चुकी गेहूं की फसल और सेब फ्लावरिंग को नुकसान पहुंचा है। खराब मौसम के चलते शिमला, गगल और भुंतर हवाई अड्डों पर उड़ानें बाधित रहीं। शाम को मौसम में सुधार होने पर स्पाइस जेट की उड़ानें गगल एयरपोर्ट पर उतरीं।

विज्ञापन


सैलानी वापस मनाली भेजे गए
रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा, जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग और चंद्राघाटी में ताजा बर्फबारी हुई। सुबह के समय अटल टनल और सिस्सू गए सैलानी मौसम को देखते हुए वापस मनाली भेजे गए। बर्फबारी से शिंकुला दर्रा से जांस्कर घाटी के बीच यातायात बंद हो गया है। भूस्खलन से उदयपुर-पांगी मार्ग भी करीब एक घंटे तक बंद रहा। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी बसों के साथ सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गया है। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग छोटे वाहनों और बसों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। स्थानीय लोगों के फोर बाई फोर वाहनों को छोड़ कर सभी प्रकार के वाहनों के लिए मनाली-लेह मार्ग पर यातायात बंद कर दिया है। पर्यटक वाहनों का सोलंगनाला में ही रोका जा रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर, रामपुर और आउटर सराज क्षेत्र की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई है। चंबा में भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, चौबिया, कुगति, बड़ग्रां, तुंदाह, भटोड़, क्वारसी में भी बर्फबारी हुई है।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर गिरे पत्थर
वहीं कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से कैथलीघाट तक बारिश के बीच बड़े-छोटे पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। 20 घंटे तक बारिश में कई जगह पत्थर गिरे हैं। इसके चलते सोलन-कैथलीघाट फोरलेन में पहाड़ी वाली लेन को एहतियातन बंद कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही एकतरफा रही। अधिकतर पत्थर धर्मपुर और कुमारहट्टी के बीच गिरे। जिला सिरमौर में हरिपुरधार व नौहराधार इलाकों की तीन दर्जन से अधिक पंचायतों के सैकड़ों गांवों में पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। जिला कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन और ऊना में भी शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
बिलासपुर            22.0
ऊना-नाहन          21.4
मंडी                   16.2
कांगड़ा              16.1
हमीरपुर             16.0
चंबा                 15.8
धमर्शाला           14.0
सोलन              13.0
मनाली             12.0
शिमला             8.6
कल्पा               8.5
केलांग             5.2

बारिश मिलीमीटर में
सोलन            40
नाहन             36
कांगड़ा          30
शिमला          28
राजगढ़         26
डलहौजी       25
ऊना            20
कांगड़ा        16




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें