फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जानें छह दिनों तक कैसा रहेगा माैसम

Wed, 19 Mar 2025 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के लाहाैल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम फिर बिगड़ गया है। लाहाैल घाटी सहित अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
लाहाैल में फिर बिगड़ा माैसम, अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम फिर बिगड़ गया है। लाहाैल घाटी सहित अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी एक बार फिर से बर्फबारी का क्रम आरंभ हो गया। इससे पांगीवासियों की दुश्वारियां फिर बढ़ गई हैं। सुबह के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान से बर्फ के फाहे गिरना आरंभ हो गए। बर्फबारी के चलते एक बार फिर से क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। बता दें, किलाड़-लाहौल-स्पीति राष्ट्रीय राजमार्ग पांगी की ओर से शोर तक ही खुला है जबकि लाहौल-स्पीति की तरफ से कडू नाला तक खुल चुका है। ऐसे में मौसम का करवट बदलना लोगों की मुसीबतों को बढ़ाने का काम करेगा।

विज्ञापन

इन जिलों में खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19, 20 और 21 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 22 से 25 मार्च तक राज्य के सभी भागों में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 9.5, कल्पा 2.0, धर्मशाला 5.2, नाहन 12.5, केलांग -5.8, पालमपुर 9.0, सोलन 9.3, मनाली 5.6, कांगड़ा 11.9, मंडी 12.1, बिलासपुर 12.3, चंबा 10.0, डलहाैजी 8.3, कुकुमसेरी -2.6, भरमाैर 7.4, सेऊबाग 7.5, बरठीं 11.2, सराहन 5.6 व ताबो में -5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें