फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather : हिमाचल में नदियां उफान पर, कई क्षेत्रों में जलभराव, बाढ़ का अलर्ट, 64 सड़कें बंद

Fri, 05 Jul 2024 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 64 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
शिमला में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान छाता लिए गुजरते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। ब्यास, सतलुज और रावी नदी सहित कई नालों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के साथ सैलानियों को नदी किनारे न जाने को लेकर अलर्ट किया है। भारी बारिश से प्रदेश के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वीरवार रात और शुक्रवार को दिन में पालमपुर, ऊना, कांगड़ा, धौलाकुआं, बरठीं, धर्मशाला, मंडी और बिलासपुर में बादल झमाझम बरसे।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में गुरुवार रात को बारिश हुई, शुक्रवार को शहर में बूंदाबांदी ही हुई। पांवटा साहिब, ऊना, कांगड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों के घरों और गोशालाओं में पानी भर गया। बद्दी में कुछ सड़कें निकासी नहीं होने के चलते तालाब में तब्दील हो गईं। शनिवार को कांगड़ा, सिरमौर और शिमला जिला के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 64 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। मंडी में सबसे अधिक 55, चंबा में 7 और शिमला-कांगड़ा में एक-एक सड़क बंद रही। इसके अलावा कुल्लू में 33 और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहा। जिला बिलासपुर में 22, मंडी में 19 और शिमला में 3 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के कई इलाकों में भारी बारिश से पानी और बिजली का संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुल्लू और लाहौल में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जिला कुल्लू के बाह्य सराज की टकरासी पंचायत के प्राइमरी स्कूल रोहड़ीधार का भवन गिर गया है। इस भवन को शिक्षा विभाग ने पहले ही असुरक्षित घोषित कर रखा था। शुक्रवार को चंबा में अधिकतम तापमान 34.1, बिलासपुर में 32.8, ऊना में 32.2, कांगड़ा में 30.5, हमीरपुर में 30.7, मंडी में 29.6, धर्मशाला में 26.8, नाहन में 28.4, सोलन में 28.0 और शिमला में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 

शनिवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सात से नौ जुलाई तक प्रदेश में कम बादल बरसने की संभावना है। 10 और 11 जुलाई से प्रदेश में फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
पालमपुर 128
धौलाकुआं 47
मंडी  45
कांगड़ा 44
धर्मशाला 40
ऊना 40
बरठीं 36
शिमला  12
बिलासपुर  11
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें