हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी इलाकों में 12 अक्तूबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी दो-तीन दिन एकाध स्थानों पर ही मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। 10 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। रविवार को राजधानी शिमला समेत अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे।
राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक परिवर्तन नहीं हुआ जबकि, अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 12.8, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 12.0, क ल्पा 6.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 18.4, नाहन 17.5, केलांग 2.4, पालमपुर 13.2, मनाली 6.6, कांगड़ा 15.4, मंडी 18.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 16.9, चंबा 13.4, डलहौजी 12.4 और कुफरी 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 22.6, सुंदरनगर 27.8, भुंतर 27.0, कल्पा 20.3, धर्मशाला 23.8, ऊना 30.8, नाहन 27.3, सोलन 27.2, कांगड़ा 28.6, बिलासपुर 29.0, हमीरपुर 28.8, चंबा 26.2, डलहौजी 17.1 और केलांग 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।