फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई ओलावृष्टि, ऊना में पारा 37 डिग्री पार

Fri, 12 Apr 2019 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को ओलावृष्टि को लेकर जारी मौसम विभाग की चेतावनी बेअसर साबित हुई। प्रदेश में शुक्रवार को कहीं भी बारिश या ओलावृष्टि नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हालांकि दोपहर तक बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 16 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.3, नाहन में 31.2, कांगड़ा में 27.2, सोलन में 25.0, सुंदरनगर में 25.6, बिलासपुर में 24.4, हमीरपुर में 24.2, चंबा में 23.5, भुंतर में 23.6, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 22.3, कल्पा में 19.7 और केलांग में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, वीरवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 17.7, नाहन में 17.2, कांगड़ा में 17.1, बिलासपुर में 16.8, मंडी-हमीरपुर में 16.4, चंबा में 13.7, शिमला में 13.4, सोलन में 12.5, मनाली में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें