फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चढ़ने लगा पारा, दो डिग्री तक बढ़ा तापमान, लोगों के छूट रहे पसीने

Mon, 04 Jun 2018 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश से तापमान में गिरावट के बाद रविवार को एक बार फिर पारा बढ़ना शुरू हो गया है। विभिन्न शहरों में अधिकतम दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से 8 जून तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 9 जून को प्रदेश भर में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है।

विज्ञापन

रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कांगड़ा में 36.2, बिलासपुर में 36.3, हमीरपुर में 35.8, चंबा में 34.9, भुंतर में 35.0, सुंदरनगर में 34.5, नाहन में 34.2, धर्मशाला में 32.4, सोलन में 30.4 और शिमला में 24. डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें