बारिश जहां गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक मानी जा रही है, वहीं नकदी फसलों और चंगर क्षेत्र के लिए बारिश संजीवनी मानी जा रही है। चंबा जिले में भी बारिश हुई। वीरवार रात को जिले की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात भी हुआ। बारिश के चलते पोकलेन और चालक को तलाशने का अभियान प्रभावित हुआ है।
शुक्रवार को ऊना में 31.0, कांगड़ा में 30.1, सुंदरनगर में 29.6, बिलासपुर में 29.5, नाहन में 29.4, हमीरपुर में 29.1, भुंतर में 29.2, सोलन में 28.8, चंबा में 27.0, धर्मशाला में 23.6, शिमला में 20.5, कल्पा में 18.7, डलहौजी में 16.6 और केलांग में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मतदान के दिन मौसम साफ रहने के आसार
प्रदेश में मतदान के दिन रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 मई को प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार हैं।