शिमला के अलावा कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर में भी बारिश हुई। प्रदेश में जारी बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे मैदानी इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश होने से किसानों ने मक्की की बिजाई का काम शुरू कर दिया है।
सेब के लिए भी बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, सुंदरनगर में 33.8, बिलासपुर में 32.7, हमीरपुर में 32.5, भुंतर में 32.6, कांगड़ा में 31.0, चंबा में 29.2, सोलन में 29.0, नाहन में 29.5, धर्मशाला में 27.5, शिमला में 24.4, कल्पा में 22.7, और डलहौजी में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
साल 2018 में 27 जून को हिमाचल में मानसून की एंट्री हुई थी। बीते साल सामान्य से चार दिन पहले मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। साल 2017 में पहली जुलाई को हिमाचल में मानसून पहुंचा था।
इस साल भी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश में पहुंचने की संभावना जताई है। साल 2018 में मानसून सीजन के दौरान से सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई थी।
स्थान बारिश (मिली मीटर में)
सुंदरनगर 45
अंब 40
चायल 29
सुजानपुर टीहरा 28
सराहन 25
नाहन 22