फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बारिश, कोटखाई में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

Sat, 21 Sep 2019 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। शाम के समय शहर में मौसम साफ हो गया। कोटखाई की पांदली पंचायत के कुछ गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई है। यहां सेब की फसल को नुकसान हुआ है। हमीरपुर, ऊना, मंडी, चंबा सहित कई अन्य जिलों में भी शनिवार को बादल बरसे। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


शिमला में जारी बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय तापमान में कमी दर्ज हुई है। लोगों ने स्वेटर पहनना शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों से प्रदेश में मानसून सामान्य हो गया है। सितंबर अंत तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। धर्मशाला में भी शनिवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.5, बिलासपुर 32.5, सुंदरनगर 31.2, हमीरपुर 31.0, भुंतर 30.6, चंबा 29.8, कांगड़ा 29.5, सोलन-नाहन 29.0, धर्मशाला 24.6, शिमला 23.0, कल्पा 21.0, डलहौजी 18.7 और केलांग में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को करसोग में 33, पालमपुर 31, गगल 29, धर्मशाला 23, नगरोटा सूरियां 16, बैजनाथ 9, शिमला 7, मशोबरा 5, कुफरी 4 और भुंतर में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें