सिरमौर के ददाहू में बने जटौन बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में बारिश से रविवार को आधा दर्जन सड़कें बंद रहीं।
नाहन शहर में दोपहर बाद हुई बारिश से कुछ घरों में पानी घुस गया। इस दौरान दुकानदार भी परेशान रहे। भोरंज उपमंडल के मुंडखर तुलसी गांव में बिजली गिरने से एक दर्जन घरों में एलईडी, फ्रिज, पंखे और अन्य उपकरण जल गए हैं। कुल्लू- मनाली और सोलन-शिमला नेशनल हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर में 28.0, भुंतर में 31.0, कल्पा में 20.4, धर्मशाला में 27.6, ऊना में 28.8, नाहन में 26.9, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 28.5, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.4, चंबा में 30.1 और डलहौजी में 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।