सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.6, ऊना में 35.6, सुंदर नगर में 32.1, भुंतर में 30.5, कल्पा में 20.0, धर्मशाला में 30.6, नाहन में 29.2, केलांग में 15.1, सोलन में 27.0, कांगड़ा में 30.9, बिलासपुर में 31.2, हमीरपुर में 31.1।
चंबा में 28.1 और डलहौजी में 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सोमवार को प्रदेश के लिए जारी की गई अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी बेअसर नजर आई। सोमवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश भी रिकार्ड नहीं हुई।