उधर, रविवार को भी दिनभर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक रुककर बारिश होती रही। राजधानी शिमला के अलावा सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी में भी बारिश हुई।
बारिश के कारण मलबा गिरने से रेणुका-हरिपुरधार मार्ग धनोई व खेगवा में अवरुद्ध हो गया। इस वजह से रेणुका जी आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने हल्की ठंड भी महसूस की। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान शनिवार के 24.1 के मुकाबले दो डिग्री कम 22.9 दर्ज किया गया।
वहीं, भुंतर में 35.0, धर्मशाला में 30.2, ऊना में 37.3, केलांग में 21.5, सोलन में 28.0, कांगड़ा म्रें 34.4 बिलासपुर में 35.1, हमीरपुर में 35.0, चंबा में 30.5 और डलहौजी में 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।