फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं हैं बारिश के रुकने के आसार, इस सप्ताह बरसते रहेंगे बदरा

Mon, 11 Jun 2018 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की दस्तक से पहले शुरू हुई बारिश के अभी रुकने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में 16 जून तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल बरसेंगे।

विज्ञापन


मध्य पर्वतीय इलाकों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 16 जून तक बारिश की संभावना है। वहीं, ऊना बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 12 से 15 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

उधर, रविवार को भी दिनभर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक रुककर बारिश होती रही। राजधानी शिमला के अलावा सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी में भी बारिश हुई।

बारिश के कारण मलबा गिरने से रेणुका-हरिपुरधार मार्ग धनोई व खेगवा में अवरुद्ध हो गया। इस वजह से रेणुका जी आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने हल्की ठंड भी महसूस की। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान शनिवार के 24.1 के मुकाबले दो डिग्री कम 22.9 दर्ज किया गया।

वहीं, भुंतर में 35.0, धर्मशाला में 30.2, ऊना में 37.3, केलांग में 21.5, सोलन में 28.0, कांगड़ा म्रें 34.4 बिलासपुर में 35.1, हमीरपुर में 35.0, चंबा में 30.5 और डलहौजी में 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें