प्रदेश में मौसम साफ होते ही गर्मी ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। नौ से 12 जुलाई तक प्रदेश में दोबारा बारिश का दौर शुरू होने के आसार जताए गए हैं।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, भुंतर में 34.7, हमीरपुर-बिलासपुर में 33.9, कांगड़ा में 33.2, सुंदरनगर में 33.1, चंबा में 32.1, सोलन में 29.2, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 26.3, कल्पा में 24.6 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।