प्रदेश में आगामी 1 से 3 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में बारिश होगी जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, पिछले चौबीस घंटे से प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 3 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 31 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पिछले कई दिनों से हिमाचल में बारिश नहीं हुई है। रविवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.5, सुंदरनगर में 28.4, कांगड़ा में 27.9, भुंतर में 26.2, नाहन में 24.9, सोलन में 24.2, धर्मशाला में 21.7, शिमला में 20.6 और कल्पा में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।